रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रायपुर आने और उनकी सभा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले बार भी चुनाव लड़े थे , सब की जमानत जप्त हुई थी ,चुनाव आ रहा है बहुत सारे दल के लोग आएंगे । कल पेश होने वाले बजट को लेकर कहा कि अभी तक हम छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे में खरे उतरे है, ये बजट भी भरोसे का बजट होगा ।

वहीं सीएम ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर कहा कि भाजपा के पास आखिर ये आंकड़े आए कहां से हैं , छत्तीसगढ़ में 11 लाख से अधिक आवास के आवंटन हुए हैं ।2011 के जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर ये आबंटन किया गया है , 12 साल हो गया जनगणना नहीं हुई है , 12 साल में जो अधिकृत हैं वह वंचित हो जाते हैं , इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि जनगणना तत्काल कराई जाए ताकि हितग्राहियों का चिन्हांकित कर उन्हे आवास उपलब्ध कराया जा सके लेकिन अभी तक उसका जवाब नहीं आया है। जिनको आवास की आवश्यकता है उनका हम सर्वे करेंगे केवल आवास ही नहीं शौचालय और गैस सिलेंडर के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जाएगी, 30 जून के बाद से सभी हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा ।
वन अधिकार पट्टा के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वन अधिकार पट्टे के मामले में हम देश में अव्वल नंबर पर हैं ,चाहे वह व्यक्तिगत दावे की बात है चाहे सामुदायिक दावे के बात करें । हमने 20 हजार हेक्टेयर से भी अधिक जमीन वनांचल में रहने वाले लोगों को आवंटित की है ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
