रायपुर। CG Budget 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री के रूप में आज सोमवार को अपना पांचवा और आखिरी बजट पेश करेंगे। विधानसभा में सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण शुरू हो जाएगा।

आज छत्तीसगढ़ बजट सुनने के लिए पूरे प्रदेश की निगाहे टिकी हुई है। क्योंकि भूपेश सरकार के कार्यकाल का ये आखिरी बजट है और कांग्रेस सरकार के पास वादे पूरे करने का अंतिम मौका है। इस लिए आज के इस बजट को खास माना जा रहा है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार पेपर लेस ई-बजट पेश किया जाएगा। इस साल छत्तीसगढ़ के बजट का आकार 1 लाख 10 हजार करोड़ के आस-पास या इससे ज्यादा का भी हो सकता है। आज के इस बजट में चुनावी स्वरूप दिखेगा। बजट में सभी वर्गों के लिए खुश करने की कोशिश होगी। गांव, गरीब, महिलाओं, युवाओं व किसानों के लिए खास हो सकता है। दूसरी ओर बेरोजगारी भत्ता, निराश्रित पेंशन राशि वृद्धि, शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू होने की संभावना है।
वहीं संकेत है कि आज के इस बजट में आम जनता को टैक्स में राहत मिल सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई व अधोसंरचना विकास पर जोर दिया जा सकता है। प्रश्नकाल में ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत से विभागीय सवाल होंगे। प्रश्नकाल में क्रेशर खदानों में विस्फोटक के उपयोग करने संबंधी प्रश्न होगा। प्रधानमंत्री आवास, कस्टम मिलिंग में राशि का भुगतान, पुलिस अभिरक्षा में मौत पर सवाल होंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की प्रदेश में जारी अधिसूचना का मामला गूंजेगा। जिसके बाद शाम को होली मिलन का कार्यक्रम भी होगा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
