होली खेलने के बाद अक्सर चेहरे पर रंग लगे रह जाते हैं और होली के बाद अच्छी तरह नहाने पर भी चेहरे पर दाग धब्बे लगे रहते हैं। लाल, नीले, हरे और काले दागों से चेहरे से जाते ही नहीं और कई कई दिन तक चेहरे पर बने रहते हैं।
उसके बाद ऑफिस जाने में या कहीं बाहर जाने में बहुत अजीब सा महसूस होता है। लेकिन अब आपको इस बात की चिंता की ज़रुरत नहीं है। इससे छुटकारा पाने का बहुत आसान तरीका है। आप कुछ आसान तरीके आज़मा कर अपने चेहरे से ज़िद्दी रंगों को छुड़ा सकते हो।

मूली, दूध, बेसन या मैदा से निकालें होली के रंग
सबसे पहले मूली का रस निकाल लें और उसमें दूध व बेसन या फिर मैदा डाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें इसका पेस्ट बन जाए तो इसे चेहरे पर लगा लें। इससे रंगों के सारे दाग निकल जाएंगे।
बादाम का तेल, मुल्तानी मिट्टी, पपीता और दूध से छुड़ाए होली के रंग
बादाम के तेल, मुल्तानी मिट्टी, कच्चे पपीते को पीसकर और दूध का मिश्रण बना लें। इसे कुछ देर चेहरे पर लगाएं और उसके बाद चेहरा धो लें। होली के रंगों के सारे ज़िद्दी निशान निकल जाएंगे। और आपका चेहरा पहले की तरह चमकदार हो जाएगा।
संतरे के छिलके, बादाम और मसूर की दाल से छुड़ाए होली के रंग
संतरे के छिलके, बादाम और मसूर की दाल को पीस लें। इसके बाद उसमें दूध डालकर उसका पेस्ट बना लें। इसको त्वचा पर लगाने के बाद अच्छी तरह से मसलें और फिर धो लें।
जौ के आटे और बादाम के तेल का बनाएं मिश्रण
जौ के आटे और बादम के तेल को मिला लें। यह एक स्क्रब की तरह बन जाएगा। इस स्क्रब को चेलरे पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। उसके बाद पानी से धो लें इससे भी होली के पक्के रंग निकाल जाएंगे।
बेसन, दूध और नींबू से निकालें होली के रंग
बेसन के अंदर नींबू और दूध को डाल दें फिर इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें इस पेस्ट को अपने चेहरे से लगाएं। थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें इससे आपका चेहरा पहले से भी ज्यादा सुंदर हो जाएगा।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

