जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। दर्रामुड़ा गांव स्थित एसकेएस पावर प्लांट में गाड़ी अनलोड करते समय एक स्थानीय ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने प्लांट के मुख्यद्वार पर पहुंचकर हंगामा किया है। खबरों के मुताबिक हंगामा अब भी जारी है।
बताया जाता है कि दर्रा मुड़ा गांव का निवासी गौतम पटेल वहीं के एसकेएस पावर प्लांट में मजदूरी का काम करता था। आज जब वहां काम करने गया तो ट्रेलर से समान उतारा जा रहा था। लेकिन एक वजनी समान गिर जाने से गौतम पटेल उसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी ग्रामीण गुस्से से प्लांट तृक पहुंच गए। स्थानीय भूपदेवपुर पुलिस भी सूचना के बाद पहुंची है। ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
