रायपुर। अगर आप युवा बेरोजगार हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजय के बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “प्रदेश के बेरोजगारों को अगले वित्तीय वर्ष से हर महीने बेरोजगारी भत्ते की घोषणा करता हूं।
इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने आदिवासी पर्वों के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम बघेल के इस ऐलान को छत्तीसगढ़ में बड़े राजनीतिक कदम की तरह देखा जा रहा है।
सीएम ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने बरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता का ऐलान किया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
