जशपुर। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है. 4 हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों को हटा दिया गया है. छमाही परीक्षा परिणाम में छात्रों के 50 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट आए थे.

मिली जानकारी के मुताबिक मनोरा विकास खंड के हायर सेकंडरी स्कूल खरसोता, अलोरी, आस्ता और दुलदुला विकास खंड के अलोरी प्राचार्य को हटा गया है. कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस जिले के सभी हायर सेकंडरी स्कूल और हाई स्कूल के प्राचार्य की समीक्षा बैठक ली थी.
बैठक में अधिवार्षिकी परीक्षा के परिणाम और स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली थी. कलेक्टर ने खराब रिजल्ट आने वाले स्कूलों के प्राचार्य को बदला है.
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने समीक्षा के दौरान जिन स्कूलों का अधिवार्षिक परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम आया है. उन स्कूलों के प्राचार्य को बदला गया और दूसरे प्राचार्य को प्रभार दिया गया है.
- गौरा चौरा में विराजे विघ्नहर्ता, गणेशोत्सव की धूम शुरू… - September 17, 2026
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
