अश्लील वीडियो देखकर बुजुर्ग ने पौत्री की उम्र की किशोरी से दुष्कर्म किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार…
शाहजहांपुर: उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले से शर्मनाक खबर सामने आयी है। जिले के पुवायां क्षेत्र के एक गांव में एक मुस्लिम बुजुर्ग अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी पौत्री की उम्र की किशोरी से दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। जब इस घटना का पता हिन्दू संगठनों को चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
अनुसूचित जाति की किशोरी से किया था दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के ग्रामीण ने 18 जनवरी को प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि 17 जनवरी को 13 वर्षीय बेटी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जहां पहले से मौजूद गांव का ही बुजुर्ग अली मोहम्मद ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर पूरा घटनाक्रम अपने स्वजन को बताया। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसकी जानकारी जब विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता को लगी तो उन्होंने इंस्पेक्टर से बात कर कार्रवाई के लिए कहा। जिसके बाद प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। गिरफ्तारी के लिए भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने मोहम्मदी मार्ग से अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि काफी समय से वह अश्लील वीडियो देखने के साथ ही किताबे भी पढ़ रहा था। किशोरी को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026
- सारंगढ़:नारी शक्ति वंदन पर सियासत तेज: भाजपा का विपक्ष पर बड़ा हमला, महिलाओं के हक़ पर ‘धोखा’ का आरोप… - April 22, 2026
- सारंगढ़:लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: निर्माण कार्यों में मिली खामियां, अधिकारियों-ठेकेदारों की लगी क्लास! - April 22, 2026

