रायपुर। राजधानी रायपुर में झोलाछाप डाक्टर के पास गर्भपात कराना एक युवती को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब गर्भपात कराने के दौरान ही युवती की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने झोलाछाप डाक्टर और मृतका के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात कराने गई 18 वर्षीय अविवाहित युवती की गर्भपात कराते समय ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झोलाछाप डाक्टर युवती को 03 दिनों तक अपने ही घर में रखा था।
गर्भपात के दौरान युवती की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने झोलाछाप डाक्टर तपन दास पर शराब के नशे में गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। बहरहाल मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने परिजनों की रिपोर्ट पर झोलाछाप डाक्टर और तपन दास और मृतका के प्रेमी ईश्वर धु्रव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




