जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। दिनांक 16.07.2021 को रेलवे स्टेषन रायगढ़ पर उपद्रव मचाने वाले आरोपीयों की तलाश में आरपीएफ का अमला लगा हुआ था। मुखबिर की सूचना के आधार व सीसीटीव्ही से प्राप्त जानकारी के आधार पर निरीक्षक राजेष वर्मा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने कपिल सोलंकी पिता-जयराम सोलंकी उम्र-30 वर्ष निवासी-डीपो रोड मंजुल दीक्षित के मकान मे किराया से, थाना-सिटी कोतवाली जिला-रायगढ़ छ.ग. के मकान पर दबिष दी और उसके ही निषानदेही पर अन्य तीन आरोपी 1. सन्नी सरदार पिता-गुरदीप सिंह उम्र-25 वर्ष निवासी- काली निकेतन मंदिर के पास स्टेषन चौक संजना शुक्ला के घर में किराये से थाना-सिटी कोतवाली जिला-रायगढ़ छ.ग 2. गौरव साहु पिता-सुरत साहु उम्र-23 वर्ष निवासी- एसटी गोदाम के पास बंगलापारा थाना-चक्रधर नगर जिला-रायगढ़ छ.ग. 3. संदीप नेताम पिता-रूपसिंह नेताम उम्र-28 वर्ष निवासी- वार्ड क्रमांक 38 हाउस नंबर-348 स्टेषन चौक सोनकर पारा थाना-सिटी कोतवाली जिला-रायगढ़ छ.ग. को गिरफ्तार किया। मामले की जॉच अभी जारी है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

