गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नवीन खोलने की मांग को लेकर कर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव किया।

इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को भी पलट दिया और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस की गाड़ी को पलटाया
मिली जानकारी के अनुसार काण्डेकेला में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार सुबह से ध्रुवागुड़ी में नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान यहां पुलिस बल तैनात किए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया है। चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे टीआई समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी पलट दिया और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
