कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 नवंबर 2022 को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का थीम-‘अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी’ विषय पर आधारित है। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.टोप्पो तथा डॉ.राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के अवसर पर सीएमएचओ डॉ.ठाकुर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्रामीण स्तर पर प्रचार के लिए जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उक्त कार्यक्रम के तहत संपर्क एवं जागरूकता सप्ताह 21 से 27 नवंबर तक और सेवा प्रावधान सप्ताह 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक मनाया जाना है। उक्त कार्यशाला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.हितेश जायसवाल के द्वारा पुरुष नसबंदी के स्थाई एवं अस्थाई साधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री वैभव डियोडिया के द्वारा बताया गया कि नसबंदी के बाद किसी भी प्रकार की कमजोरी या थकान नहीं होती है एवं व्यक्ति अगले ही दिन से अपने काम में जा सकता है। एनएसव्हीटी-पखवाड़ा के अंतर्गत पुरुष नसबंदी हेतु एनएसव्हीटी उपाय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह एक बहुत ही विश्वसनीय, आसान, स्थाई और सुरक्षित तरीका है तथा इस विधि में ना तो चिरा लगता है और ना ही टाका लगता है और व्यक्ति 5 मिनट के इस प्रक्रिया के पश्चात 1 घंटे के बाद घर जा सकता है। नसबंदी के बाद सामान्य दैनिक कार्य किए जा सकते हैं एवं शारीरिक शक्ति एवं फूर्ति पूर्व की भांति यथावत बनी रहती है। परिवार को अनचाहे गर्भ के चिंता से मुक्ति मिल जाती है जीवनसाथी को महिला नसबंदी के बोझ से मुक्ति मिल जाती है। पखवाड़े में सबसे अधिक नसबंदी ऑपरेशन कराने तथा हितग्राहियों को इस अभियान में जोडऩे हेतु, श्री उम्मेद राम पटेल की सराहना करते हुए निर्देश दिए गए। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के उद्घाटन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करते हुए गर्भ निरोध के अस्थाई साधन जैसे कण्डोम का नि:शुल्क वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता, श्री सूरत राम पटेल सरपंच लोइंग, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से डॉ.राजेश मिश्रा आरएमएनसीएचए सलाहकार, श्रीमती जया मजूमदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग से बी.ई.टी.ओ. श्री उम्मेद राम पटेल, नेत्र सहायक अधिकारी श्री टी.सी. पटेल, विकासखण्ड लेखा प्रबंधक श्री पवन प्रधान, व्हीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर श्री निर्मल प्रसाद, विकासखंड डाटा प्रबंधक श्री योगेश यादव, सचिवीय सहायक श्री आशीष साहू के साथ समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
