जैजैपुर/सक्ती:- कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चंद्रपुर के सर्किट हाउस में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों की बैठक ली । बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने नवीन जिले सक्ती में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर मद से हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा । उन्होंने कहा सक्ती नवीन जिला है , नवीन जिले के विकास के लिए शासन बजट उपलब्ध करा रहा है , शासन प्रशासन जिले के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे है जिले के तेजी से विकास के लिए उद्योग की भागीदारी आवश्यक है । कलेक्टर ने शिक्षा , स्वास्थ ,पेयजल , सड़के , सुपोषण के क्षेत्र में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए । उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों , विद्यालय , एवम् अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही उद्योग से निकलने वाले डस्ट का सही तरीके से डिस्पोजल करने के निर्देश दिए ।

बैठक में एसडीएम डभरा सुश्री दिव्या अग्रवाल , एसडीएम श्रीमती रैना जमिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
