मध्य प्रदेश (MP) के विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज के सेमलखेड़ी गांव में एक बकरी ने अनोखे मेमने (Lamb) को जन्म दिया है। इस मेमने का मुंह देखने में किसी इंसान की तरह नजर आ रहा है। इसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमकर इकट्ठा हो रही है। विकृत बच्चे का मुंह अलग होने की वजह से बकरी भी इसे दूध नहीं पिला पा रही है, जिस वजह से इसे सिरिंज से दूध पिलाया जा रहा है।
इस बकरी के बच्चे के मुंह को देखकर ऐसा लग रहा है की किसी बुजुर्ग ने चश्मा लगाया हुआ है। इस विकृत बच्चे को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के जीव की उम्र कम होती है। यह मेमना सेमलखेड़ी के किसान नवाब खां के यहां पर पैदा हुआ है। उनके यहां बकरी ने पहली बार बच्चे को जन्म दिया है। बकरी किसी को भी मेमने के पास नहीं जाने दे रही है। मेमने को लेकर बकरी के मालिक नवाब खां का कहना है कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया सभी लोग हैरान हो गए। जब बच्चे के चेहरे को ध्यान से देखा गया तो यह किसी इंसान की तरह नजर आ रहा था। यह जानकारी जिस-जिस को लग रही है, वह यहां इसे देखने के लिए आ रहा है।
इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी है। इस तरह के मामले गाय-भैंसों में देखने को मिल जाते हैं, लेकिन बकरी के बच्चे का विकृत मुंह के साथ पैदा होना बहुत ही हैरान करने वाली बात है। यही वजह है कि यह मेमना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन चुका है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
