केरल पुलिस ने कोझिकोड तटीय थाने के एक प्रभारी (एसएचओ) को एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में रविवार को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला की शिकायत के अनुसार एसएचओ सहित कुछ लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। शहर के पुलिस आयुक्त सी एच नागराजू ने बताया, ”एसएचओ को आज सुबह हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल हमारी टीम उससे पूछताछ कर रही है।”
पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना मई में हुई थी और महिला शिकायत दर्ज कराने से डर रही थी क्योंकि एसएचओ ने उसे धमकी दी थी। महिला का पति जेल में है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
