जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार एक महिला यात्री के पास से विदेशी नस्ल के जहरीले सांप, छिपकलियां और कीड़े जब्त होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरपीएफ कर्मियों ने रविवार रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में तलाशी ली और प्लास्टिक की थैलियों में भरे सांप, छिपकलियां और कीड़ों को जब्त कर लिया। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में विदेशी नस्ल के 29 सांपों की कीमत करोड़ों रुपये है। जब्त की गई छिपकलियों की कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि पुणे की 52 वर्षीय महिला ने नगालैंड से सांप, छिपकलियां और कीड़े खरीदे थे। इसके बाद वह दीमापुर गई, जहां से वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए खड़गपुर के पास हिजली पहुंची। बरामद सांप और अन्य प्राणियों को वन अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
