12 वीं की छात्र ने की खुदकुशी : टीचर की डांट से नाराज होकर छात्र ने लगाई फांसी, प्रिंसिपल सहित तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज…

IMG-20221107-WA0006.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

ग्वालियर। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बिलौआ में एक 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची बलुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले में प्रिंसिपल और 2 टीचरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
बता दें दरसअल मृतक छात्र महेन्द्र उर्फ रोहित कुशवाह विवेकानंद स्कूल बिलौआ में 12वीं का छात्र था। 3 नवंबर को वह छोटे भाई पवन के साथ स्कूल पहुंचा था। सुबह लंच टाइम के बाद सभी छात्र क्लास रूम में पहुंचे। इसी दौरान किसी बच्चे ने शरारत करते हुए क्लास में पटाखा फोड़ दिया। पटाखे की आवाज से स्कूल में हंगामे की स्थिति बन गई और तत्काल क्लास टीचर शिल्ली मैडम और मैथ्स के टीचर शंभू सर वहां पहुंचे। बिना किसी पड़ताल के उन्होंने गेट पर खड़े महेन्द्र को दोषी मान लिया।
उसे पूरी क्लास के सामने बेइज्जत किया गया। यहां से उसे पकड़कर सीधे प्रिंसिपल वीरेन्द्र राणा के केबिन में ले गए। प्रिंसिपल कक्ष में भी उसे प्रताड़ित किया गया। उसे टीसी देकर स्कूल से निकालने तक की धमकी दी गई। व साथ ही उससे यह भी कहा गया कि तुम्हें कहीं पर एडमिशन नहीं मिलेगा। प्रिंसिपल की इस बात से महेंद्र इतना डर गया कि घर पहुंचकर उसने खाना तक नहीं खाया। उसने बैग उठाया और चुपचाप ट्यूशन के लिए निकला। लेकिन वह ट्यूशन न जाकर पास में ही स्थित अपनी बुआ के घर चला गया। जहाँ उसने कमरे में बुआ की साड़ी से फांसी लगा ली।
महेंद्र की बुआ उसे आवाज़ लगाते हुए कमरे के अंदर पहुंची जहाँ उन्होंने महेंद्र को फंदे पर लटका पाया। बुआ ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि क्लास टीचर शिल्पी, टीचर शंभू के साथ प्रिंसिपल वीरेन्द्र राणा के व्यवहार ने छात्र को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। बिलौआ थाना पुलिस ने छात्र की खुदकुशी मामले में प्रिंसिपल समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है। उक्त जानकारी एसडीओपी विवेक शर्मा ने दी।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts