बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां के दानापुर के बेउर इलाके से है जहां कल्याणी को-ऑपरेटिव फेज 2 में सेक्स रैकेट चल रहा था। ग्रामीणों ने इस सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन महिला और एक पुरुष को पकड़ा जबकि तीन लोग भागने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद बेऊर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।
बताया जाता है कि पिछले एक महीने से यहां किराये के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता था। इसको लेकर लगातार स्थानीय लोग नजर बनाए हुए थे। लोगों ने आक्रोशित होकर जिस्मफरोशी करते तीन महिलाओं और एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने भी इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि यहां गलत धंधा होता है और उसी को लेकर वो यहां आया था। बहरहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच के बाद ही कुछ बताने के मूड में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से वो मोहल्ले में अलग-अलग बाहरी लोगों को लागातार आता जाता देख रहे थे और जिस घर में सिर्फ महिलायें थीं वहीं इनका आना-जाना होता था। इसलिए शक होने लगा। शनिवार को जब मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर देखा तो महिलायें अर्धनग्न अवस्था में थीं। इस दौरान घर में मौजूद महिला और पुरुष ग्राहकों को पकड़ा गया जिसमें दो महिला और तीन पुरुष भागने में कामयाब हो गए, जबकि तीन महिला और एक युवक जो ग्राहक था उसे पकड़ने के बाद बेउर पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
