बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशोपुर गांव से हत्या का मामला सामने आया है. जहां बुजुर्ग को पड़ोसी ने मौत के घाट उतार दिया और गांव से लगे तालाब में फेंक दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम घास काटने गए बुजुर्ग मनकुराम कोरेटी का विवाद गांव के ही गोपाल यादव से हुआ था. जिसके बाद देर शाम आरोपी ने बुजुर्ग को डंडे और हसिए से वार कर मौत के घाट उतार दिया और गांव के ही तालाब में फेंक दिया.

जब बुजुर्ग घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने ढूंढने का काफी प्रयास किया. जिसके बाद बुजुर्ग की लाश गांव से लगे तालाब में मिली. इस पर ग्रामीणों ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़ा. ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर रखा. मंगलवार की सुबह आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. जिसके बाद डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया. बता दें कि मामले को सुलझाने में डौंडी थाना प्रभारी कैलाश मरई, ज्ञानेश चंदेल और टीम का योगदान रहा.
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
