लंबे इंतजार के बाद फाइनली शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया। जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

4 साल लंबा ब्रेक लेने के बाद किंग खान इस फिल्म के जरिए धाकड़ वापसी कर रहे है। पठान का टीजर काफी जानदार लग रहा है। शाहरुख खान का किलर अंदाज देखकर आप खुद को रोक नहीं पाओगे।
इस टीजर की शुरुआत खून से लतपथ शाहरुख खान से होती है। जहां पीछे से आवाज आती है कि तीन साल हो चुके हैं ये भी नहीं पता की पठान जिंदा भी है कि नहीं। फिर क्या… पठान की एंट्री होती है और वह कहते हैं, ‘पठान जिंदा है, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो,मौसम बिगड़ने वाला है… ‘ ऐसे धमाकेदार डायलॉग के साथ पठान का टीजर देख आपकी एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
