तेज रफ्तार, नौसीखियों वाहन चालक और यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण औद्योगिक जिले में आए दिन हादसे होते हैं। रविवार शाम को तमनार इलाके में जेपीएल तमनार में कोयला अनलोड करने के बाद लौट रहा ट्रेलर खुरुसलेंगा के नजदीक सड़क किनारे बने आंगनबाड़ी परिसर में घुस गया। रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। उसने कूद कर जान बचा ली, लेकिन ट्रेलर बाउंड्रीवाल को तोड़कर वहीं रुक गया। आमदिनों में बच्चे इस परिसर में खेलते हैं। छुटटी का दिन और शाम होने के कारण हादसे के वक्त यहां बच्चे नहीं थे। अगर स्कूल के समय पर यह हादसा होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




