सारंगढ़ बरमकेला के जंगलों मे तेंदुआ बना रहा पालतू पशुओं को लगातार शिकार, वन विभाग चैन की बंशी बजाने मे मशगूल….!
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला वन परिक्षेत्र के जंगलों में तेंदुए की दहशत देखी जा रही है। सोमवार को गांववालों ने बताया कि पिछले दो हफ्ते में जंगल में गाय, बछड़े और बकरियों को तेंदुआ मार चुका है, लेकिन बार बार शिकायत करने के बावजूद अब तक वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा है।
ग्रामीणों ने कहा कि मारोदरहा विश्वासपुर बीट मुख्यालय के आसपास के जंगल में तेंदुआ मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। इसकी वजह से अब लोग जंगल में जाने से कतराने लगे हैं। ज्यादातर घटना दादरपाली, धोबनीपाली व कनकन सागर जलाशय के ऊपरी जंगल में घटित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले दिनों धोबनीपाली के रत्थू यादव, कालू चौहान, रामेश्वर यादव की बकरियों को भी तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। इसी तरह दादरपाली गांव की 4 5 बकरियों को भी तेंदुआ मार चुका है। मानिकपुर बड़े, कनकन सागर जलाशय के पास भी दो बछड़ों का शव मिला। दो महीने पहले भी तेंदुए ने यहां दस्तक दी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है और तेंदुआ उनके मवेशियों का शिकार कर रहा है। तेंदुए
को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है और न कर्मचारियों ने गांववालों को हुए नुकसान का आकलन किया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
