रायगढ़। चक्रधर नगर पुलिस ने नौकरी लगाने व लोन निकलवा देने का झांसा देकर दर्जन भर से अधिक लोगों से ₹2,55,000 की ठगी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दी है।

मिली जानकारी अनुसार श्रीमती उत्तरा चौहान पति रामकुमार चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन लामीदरहा, थाना चक्रधरनगर भजनडीपा जूटमिल में रहने वाले मोहित राम चौहान के विरूद्ध आवेदन लेकर थाने पहुंची । शिकायतकर्ता बताई कि दो साल पहले मोहित राम चौहान 50,00,000 लोन निकाल देने या नौकरी लगा देने का झांसा देकर लगभग 17 लोगों से 10,000-15,000 रूपये रकम लिया गया है पर आज पर्यंत तक न ही लोन निकलवा पाया और न ही किसी व्यक्ति को नौकरी दिलाया पाया है ।
इस तरह मोहित राम चौहान भोले-भाले लोगों को आए दिन ठगते आ रहा है । थआवेदन की सत्यता जानने थाने से सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय व आरक्षक विक्कु सिंह को जांच के लिये रवाना किये । जांचकर्ता अधिकारी एएसआई प्रकाश नारायण पांडे को मोहित राम चौहान द्वारा 16 लोगों को नौकरी लगाने वाला लोन निकलवा देने के एवज 2,55,000 रूपये की ठगी करना प्रथम दृष्टिया पता चला है ।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
