दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन स्थल में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका….
नई दिल्ली । दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शनिवार को आग लगने से तंबुओं को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस घटना के में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। केंद्र के तीन विवादस्पद कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि आग से दो तंबुओं को नुकसान पहुंचा है। किसान संगठन ने इसके साथ ही कहा कि इससे किसानों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। इस बीच, जम्हूरी किसान सभा के महासचिव कुलवंत सिंह ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन सामान को नुकसान पहुंचा है।
प्रदर्शनकारी सुखबिंदर सिंह ने आशंका जताई है कि इस घटना को किसी ने जानबूझकर अंजाम दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘बारिश शाम करीब पांच बजे बंद हुई और पहले तंबू में आग लगने की घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। इसके बाद करीब 100 मीटर की दूरी पर दसूरे तंबू में भी आग लग गई। हमें आशंका है कि कोई यहां आया था और उसी ने यह सबकुछ किया।’’ गौरतलब है कि केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी देने की मांग को लेकर किसान पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।
हालांकि, सरकार का कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद गतिरोध बना हुआ है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
