रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कवायद करते हुए प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 45 हजार अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में एक खबर के हवाले से राज्य के कैबिनेटमंत्री अमरजीत सिंह भगत ने ट्वीट करके पुष्टि की है। खबर के अनुसार विभिन्न विभागों से सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी मांगी है।

संविदा और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी
सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के संविदा और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी में है। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग(जीएडी) ने 30 सितंबर को सभी विभागों को पत्र लिखकर सभी अनियमित और संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांगी है, पूरा डेटा मिलने के तुरंत बाद वित्त विभाग आंकलन करेगा कि अगर नियमित करने का फैसला लिया जाता है, तो इससे शासन को कितना वित्तीय भार सहन करना पड़ेगा।
एक अनुमान के मुताबिग 45 हजार कर्मचारियों को नियमित करने पर शासन ने 700-800 करोड़ रुपए साल का भार आ सकता है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। जानकारी के मुताबिक इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार इस साल दिसंबर तक सभी प्रक्रिया पूरी कर लेगी और जनवरी-फरवरी जो कि चुनावी साल होगा तभी इसकी घोषणा की जा सकती है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

