मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को साधने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके बाद मध्य प्रदेश स्थापनी दिवस पर कर्मचारिरयों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान DA देने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा भी हो सकती है। गोरतलब है कि कर्मचारियों ने केंद्र के बराबर डीए देने की मांग उठाई है। जिसके बाद सरकार इसे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

ये एक निरंतक प्रक्रिया: मंत्री देवड़ा
वहीं कर्मचारियों के डीए बढ़ाने की मांग के सवाल पर मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि यह निरंतर प्रक्रिया है। केंद्र के समान डीए राज्य सरकार देती ही है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने समय-समय पर किया भी है। आगे भी होगा तो सरकार करेगी। जिसके बाद तऐसा माना जा रहा है कि 1 नबंवर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
