रायगढ़, सारंगढ़: प्रतिदिन 60 पंजीयन का लक्ष्य, सिर्फ 4 से 5 किसानों का ही कर रहे एंट्री, दिवाली के बाद होगी धान इस कटाई, अन्नदाता चिंतित….

IMG-20221024-WA0115.jpg

रायगढ़: धान खरीदी हफ्तेभर बाद शुरू हो जाएगी। किसान पंजीयन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगा, लेकिन इसमें पंजीयन काफी धीमी गति होने की वजह से परेशानियां बढ़ गई है। दरअसल रायगढ़ से सारंगढ़ व नए जिले में शामिल बरमकेला और सरिया के डाटा अलग कर एकीकृत किसान पोर्टल में नई एंट्रियां होनी है। सर्वर में परेशानी की वजह से रजिस्ट्रेशन काफी धीमा चल रहा है। इधर सोसाइटी प्रबंधक हड़ताल को लेकर अड़े हुए है। इसलिए सोसाइटियों में पंजीयन नहीं हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में मैदानी स्तर के कृषि अधिकारी यह काम को कर रहे है। इधर उपसंचालक हरीश राठौर ने बताया कि इस संबंध में राज्य स्तर से लगातार बातचीत की जा रही है। इसे सुधारने कोशिश की जा रही है।

दीपावली के बाद शुरू होगी धान कटाई

धान की कटाई करना शुरू कर दी गई है। इसमें छोटे उपज के फसलों की कटाई की जा रही है। इसे खास कर कृषकों द्वारा हाथ से लोआई करके ही कटाई कर लेते है, लेकिन बड़े धान को कृषक हार्वेस्टर से ही काटते है। इधर बड़े धान की फसलों को अगले माह नंवबर में कटाई की जाएगी। लंबे समय के बाद राज्य सरकार इस साल धान खरीदी एक नवंबर से शुरू करने जा रही है। इस बार खरीदी अधिक होने का अनुमान है, क्योंकि बारिश अच्छी होने की वजह से धान सहित अन्य फसलों का उत्पादन अच्छे होने की उम्मीद है।

96 हजार 646 का 1 लाख 18 हजार 881 हेक्टेयर हो है।

( नया पंजीयन के लिए 3126 कृषक जुड़ेंगे, जिसमें 3150 हेक्टेयर )
( संशोधन 372 के लिए 155 हेक्टेयर
( इस तरह कुल 1 लाख 144 हेक्टेयर में | लाख 22 हजार 186 रकबा हो गया है। धान के बदले में अन्य फसल 361 किसानों ने सिर्फ 114 हेक्टेयर फसल लगी।

इसलिए हो रही है परेशानी –

दरअसल कृषि विभाग का पूरा काम अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ नया जिला बनने के बाद अब उसका रिकार्ड रायगढ़ से अलग किया जा रहा है। इसमें सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, भटगांव, बिलाईगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल में डाटा अलग अलग करना है। इसमें जिला का सारंगढ़ और बरमकेला ब्लाक अलग हो कर नए डाटा ट्रांसफर होना है। इसमें ही सबसे ज्यादा समय लग रहा है। इनकी वजह से किसान पंजीयन में देरी होने की बात सामने आ रही है।

Recent Posts