जिले के एक शिक्षा के मंदिर में शिक्षक द्वारा स्कूल की मासूम छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। मामला सामने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। मामले में ग्वालियर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रायमरी स्कूल के टीचर ने गंदी करतूत की है। तीसरी से पांचवी क्लास की छात्राओं से गंदी हरकत की है। शिक्षक पर छात्राओं के कपड़े उतरवाकर गंदी हरकत करने का आरोप लगा है। उसकी इस गंदी करतूत के कारण चार छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया, तब मामले का खुलासा हुआ। घटना उंटीला थाना के आरौली गांव के प्रायमरी स्कूल की बताई गई है।

बच्चियों की शिकायत पर परिजनों ने थाने में शिकायत की है। उंटीला थाना में शिक्षक मुंशीलाल माहौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। कलेक्टर ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस आरोपी शिक्ष की तलाश में जुट गई है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
