रायगढ़। सोमवार को नहाने के लिए घर से निकले 10 वर्षीय बालक की लाश आज खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ गांव के नाले में मिली है। शव की पहचान कोरबा जिले के सीतामणी क्षेत्र के वैष्णो देवी मंदिर के पास निवासरत 10 वर्षीय बालक युगल महंत के रूप में की गई है।

परिजन व नाराज लोगों ने कल किया था चक्का जाम–
बच्चे के अचानक गुम हो जाने के बाद परेशान परिजन ने अपने स्तर पर पहले खोजबीन की परंतु उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई तो उन्होंने पार्षद के साथ मिलकर कल सीतामणी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। पुलिस की समझाइश से चक्काजाम समाप्त हुआ था।
नहर के तट पर मिला बालक के कपड़े व मोबाइल-
मिली जानकारी अनुसार युगल महंत नहर में नहाने जाने के बाद का घर घर से निकला था इसी बीच किसी परिचित के मिल जाने पर उससे मोबाइल लेकर बात करते हुए नाहर में पहुंच गया फिर उसने नहर के किनारे अपना कपड़ा मोबाइल रखकर नहाने के लिए गया या फिर कहीं और गया या अभी तक पता नहीं चल पाया है।
परिजनों का आरोप था कि सिंचाई विभाग नहर में पानी का स्तर कम नहीं कर रहा है, इससे बच्चे की जानकारी नहीं मिल पा रही है। चक्काजाम की सूचना पाकर कोतवाली थाना प्रभारी विवेक शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
