रायगढ़ । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को ग्राम बोकरामुडा में स्कूल के सामने मैदान तालाब के पास कुछ व्यक्ति खुडखुडिया पट्टी पर जुआ खेलाने की सूचना मिला । सूचना पर थाना प्रभारी थाने की पेट्रोलिंग के साथ थाने से अतिरिक्त बल रवाना कर कार्रवाई का निर्देश दिये । पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, विकास प्रधान जाकर मौके पर घेराबंदी कर रेड किया गया । पुलिस की घेराबंदी देख जुआ खेलने वाले भाग गये । दो स्थानों पर आरोपी 1- शौकीलाल चौहान पिता वकील राम उम्र 46 वर्ष सा0 कोतरा स्कूल पारा थाना कोतरा रोड रायगढ़ एवं 2-शिवचरण साहु उर्फ भउ पिता ननकू राम उम्र 45 वर्ष सा0 कुरमापाली थाना कोतरा रोड रायगढ़ को खुडखुडिया गोटी पर जुआ खेलाते पकड़ा गया । आरोपियों से नकदी रकम कुल ₹2,490 एवं खुडखुडिया गोटी, पटटी बांस की टोकरी वजह सबूत जप्त किया गया है । दोनों आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में पृथक-पृथक धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्रवाई किया गया है ।


- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

