रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आधा दर्जन युवकों ने पिता पुत्र को लात घूसा व ईंट से जमकर पीटा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बलवा का अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित उदाबीन जायसवाल ग्राम कर्रानारा बरगढ़ का रहने वाला है।गांव में इसका गल्ला किराना दुकान है। गुरुवार की दोपहर वह घर से खाना खाकर दुकान लौटा तो देखा कि इसके पिता को इंदिरा आवास के सूरज उरांव, माधव उरांव, केशव उरांव, राजेश उरांव व सुरेश सिगरेट का पैसा मांगने पर लात घूसा व ईंट से मारपीट कर रहे थे। जिसे देख उदाबीन बीच बचाव करने गया तो उसके साथ भी मारपीट किए। जिससे दोनों के सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
