सारंगढ़: नवगठित जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई जहां उन्होंने परम पूज्य बाबा गुरु घासी दास व बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की तैल चित्र में माल्यारपण कर नमन
की । सतनामी विकास परिषद के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किए । इस अवसर पर उन्होंने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभ कामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सतनामी विकास परिषद को नई ऊंचाई तक लेकर जाना है और समाज को आगे बढ़ाने सभी को एकजुटता से काम करना है तब जाकर हमारा समाज आगे बढ़ेगा । शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हेनगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे, जिला पंचायत सभापति अनिका भारद्वाज व समाज के समस्त अधिकारी कर्मचारी जन प्रतिनिधि , सतनामी विकास परिषद परिवार उपस्थित रहे।
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
- बरमकेला: 54 साल पुराने मां दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रतन शर्मा ने की पूजा-अर्चना… - October 14, 2026
- सारंगढ़ में कचरे के ढेर के पास मिलीं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, श्रद्धालुओं में नाराजगी… - October 14, 2026
