रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सीएमएचओ डॉ.केशरी के मार्गदर्शन में आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा, रायगढ़ में वृद्ध दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर


उपस्थित बुजुर्गो को पीला कार्ड के महत्व और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया और 35 जरूरतमंद वृद्धजनों को छड़ी, वाकर और चश्में का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद ईश कृपा तिर्की, डॉ. काकोली पटनायक, डॉ. योगेश पटेल, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ.भावना, डॉ.विवेक उपाध्याय, सीमा बरेठ, श्री के.पी.गोस्वामी, अर्जुन बेहरा और अस्पताल के अन्य स्टॉॅफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
