रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकट संघ द्वारा वर्ष क लिए शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत पहला टायल अंडर 14 का 25 सितंबर को होने जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए अंडर 14 की टीम अभी से चुनकर अभ्यास करवाया जाएगा । जिसके लिए संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस स्थित संस्कार क्रिकेट एकडमी में 25 सितंबर को प्रात 10 बजे से टायल लिया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह सिद्धीकी को चयनकर्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अधिक से अधिक संख्या में खिलाडियों को शामिल होने की अपील की है। सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी उम्र वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अंडर 14, 16, 19, 23, सीनियर एवं महिला वर्ग का पंजीयन करना आरंभ कर दिया गया है। पुराने पंजीयन हेतु किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। लेकिन जो खिलाड़ी पहली बार पंजीयन करवाने जा रहे हैं उनके लिए 30 सितंबर तक का समय पंजीयन हेतु रखा गया है। अत सभी खिलाडियों से अपील की गई है कि वे इतवारी बाजार के पीछे स्थित जिला क्रिकट संघ के कार्यालय प्रात 11.00 बजे से 1.00 बजे तक एवं शाम को 5.00 बजे से 8.00 बजे तक पंजीयन करवा सकते हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 30 सितंबर तक पंजीयन करवा ले ताकि टायल के समय खेल से वंचित न हो | सभी उम्र वर्ग के खिलाडियों को पंजीयन हेतु पंजीयन फार्म, पिछले 6 वर्ष की शैक्षणिक मार्कशीट, डिजीटल एवं मेनवल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान में ली हुई पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




