रायगढ़। शुक्रवार सुबह नो एंट्री के दौरान सारंगढ थाने के सामने पुलिस ने एक ऐसे ट्रक को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है जिसमें 20 लाख का अवैध कबाड़ सामान भरा था। साढ़े 21 टन स्क्रैप से लदी वाहन ओडि़शा से बिलासपुर जा रही थी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गठन के साथ ही पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा के निर्देश पर सारंगढ़ थाना प्रभारी विजय पैकरा एंड टीम आने-जाने वाली वाहनों की जांच करते हुए अभियान में जुटी है।


शुक्रवार सुबह नो एंट्री के समय प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव तथा आरक्षक प्रमोद पटेल ने थाने के सामने ट्रक (क्रमांक-ओडी 15 सी 3123) को संदिग्ध हालत में खड़े देख चेक किया तो वह पुराने लोहे के कबाड़ सामानों से ठसाठस भरी मिली। ऐसे में वर्दीधारियों ने सरहदी प्रान्त ओडि़शा के संबलपुर में सदर थाने के पीछे रहने वाले ट्रक चालक मुकेश तिवारी आत्मज सुरेंद्र तिवारी (50 वर्ष) से कबाड़ सामानों के बारे में पूछताछ किया तो वह विधिवत कागजात दिखाने की बजाए बगले झांकते हुए हीलहवाला जवाब देने लगा।

वहीं, पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने बताया कि ट्रक में कुल 23 टन 510 किलो कबाड़ है जिसे वह बिलासपुर लेकर जा रहा था। मुकेश ने कबाड़ की कीमत 20 लाख रुपए भी बताई। चूंकि, मुकेश तिवारी कबाड़ परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, इसलिए पुलिस ने चोरी के माल के संदेह में उसे जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है। बहरहाल, सारंगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से उन लोगों में हडक़म्प व्याप्त है जो भंगार के काले कारोबार में लाखों कमा रहे हैं।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

