रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धियारमुड़ा पति द्वारा टांगी मारकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारे पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका राधा चौहान उम्र 60 वर्ष आए दिन शराब पीती थी। जिससे घर का कामकाज और खाना बनाने का काम भी आरोपी पति जियत राम चौहान को करना पड़ता था। जिस वजह अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और आरोपी पत्नी से परेशान था। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ कर हत्या तक पहुंच गई। 16 सितंबर को सुबह मृतिका शराब पी ली थी, जिस वजह से दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ गया। इसी बीच गुस्से में आकर जियतराम चौहान ने कुल्हाड़ी से मृतिका के गले और कानपट्टे पर वार कर दिया। अत्यधिक रक्तस्त्राव होने की वजह से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पत्नीहंता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
