छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली अक्षय कुमार की मूवी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म को शूट करने वाली टेक्नीकल टीम के सदस्य रायगढ़ पहुंच चुके हैं। फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर नरे, डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी निकेत भूमि, आर्ट डायरेक्टर अरविंद अशोक, लाइन प्रोड्यूसर संतोष सिंह ने रायगढ़ की हवाई पटटी का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ फिल्म पालिसी में सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि रायगढ़ में एक एयरक्राफ्ट का सीन शूट किया जाएगा। फिल्म की टेक्नीकल टीम इसे लेकर तैयारियां कर रही है। रायगढ़ के आस पास के लोकेशंस में शूट फाइनल किया गया है। जिंदल टाउनशिप की प्राइवेट एयर स्ट्रिप पर भी शूटिंग होगी। 2 अक्टूबर को इसके लिए अक्षय कुमार भी रायगढ़ आ रहे हैं। यहां शूट का शैड्यूल 3 से 5 अक्टूबर का है।
इस फिल्म का होगा हिंदी रीमेक कई नेशनल अवार्ड जीत चुकी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु का रीमेक बन रहा है। इस फिल्म में लीड एक्टर अक्षय कुमार हैं। एक्ट्रेस राधिका मदान अक्षय के अपोजिट हैं। इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। प्रदेश में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट शूट हुए हैं। मगर ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगी।
सस्ती एयरलाइंस शुरू करने की कहानी डायरेक्टर सुधा कोंगारा ने ही फिल्म सोरारई पोटरु को बनाया था, जिसके हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार हैं। सुधा ही हिंदी फिल्म को डायरेक्ट करेंगी। सोरारई पोटरु का क्या अर्थ है। ये एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है ‘वीर की जय जयकार।’ फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर जगह ठोकर मिलती है। हर जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो हार नहीं मानता है और अपने सपने को साकार करता है।राधिका आएंगी नजर छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका इस फिल्म का हिस्सा हैं। 2014 में टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुम से है’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली राधिका मदान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। राधिका मदान ने फिल्म ‘पटाखा’ से बालीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद’अंग्रेजी मीडियम’, ‘शिद्दत’, मोनिका ओ माई डार्लिंग’ फिल्म में राधिका नजर आ चुकी हैं।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
