छत्तीसगढ़ में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर यू तो 14 महीने का वक्त बचा है लेकिन बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारिया तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी रायपुर पहुंचे और बड़ा रोड शो किया। इस दौरान उनके दौरे के तुरंत बाद आज बीजेपी में बड़े बदलाव किए गए हैं। काफी लंबे समय से कोषाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे गौरीशंकर अग्रवाल को इस पद से पद मुक्त कर दिया गया है तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को भी पद से निकालकर इसकी जिम्मेदारी रायगढ़ जिले के युवा नेता रवि भगत को दे दी गई है, वहीं रायगढ़ जिले के यूथ आईकान नेता ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री का पद सौंपा गया है रायगढ़ जिले से ही शकील अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर यह देखा जाए तो प्रदेश कार्यकारिणी में रायगढ़ जिले को भाजपा ने काफी महत्व दिया है। इनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी ने कई नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
