रायगढ़ । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 07.09.2022 को चक्रधरनगर थाने की प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव एवं आरक्षक विक्रांत भगत द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सराईपाली पहुंचकर गांव के सरोज निषाद के घरबाड़ी पर शराब रेड कार्रवाई किया गया ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोज निषाद अपने घर में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है । गवाहों के समक्ष महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव द्वारा सरोज निषाद को शराब बिक्री के संबंध में पूछे जाने पर सरोज निषाद शराब बिक्री करना कबूल कर घर के बाड़ी में छिपा कर रखा हुआ 05 लीटर क्षमता वाली 03 प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमत 1500 रूपये का पेश किया, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी सरोज निषाद पिता स्व. चिन्ता निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन सराईपाली थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ को मय शराब थाना लाया गया । आरोपी सरोज निषाद पर आबकारी एक्ट की अजमानतीय धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




