शिवरीनारायण/आरोपी के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब एवं एक टीव्हीइस अपाचे मो सा क्रमांक सीजी 11 बीई-3632 को किया गया बरामद ,आरोपी को दिनांक 01.09.22 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में ,
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 268/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
दिनांक 31.08.22 को ग्राम देवरी डेरा का शिव कुमार गोंड़ अपने मो.सा. टीव्हीइस अपाचे क्रमांक सीजी 11 बीई-3632 से महुआ शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से बेल्हा की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब बरामद एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया ,
जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 268/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया
अवैध शराब ब्रिकी करना पाये जाने पर आरोपी शिवकुमार गोंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम देवरी डेरा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा को दिनांक 31.08.22 को गिरफ्तार कर दिनाँक 01.09.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक विजय कैवर्त,आरक्षक विकाश शर्मा व दीपक जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




