रायपुर. प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. ऐसे में सरकारी काम के साथ आम आदामी को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस दिक्कत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सरकारी कर्मचारियों से काम में वापस आने की अपील की है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, आम लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से लोगों को दिक़्कत हो रही है. सरकार हमेशा कर्मचारियों के हित में तत्पर है. पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है. साथ ही सीएम बघेल ने ये भी कहा कि, राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं, आगे भी लेंगे.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
