सारंगढ़। नगर के कचहरी परिसर में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा केन्द्र सरकार के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता के साथ अन्य लम्बित मांगों को लेकर किये जा रहे अनिश्चित कालीन आंदोलन में भाजपा नेताओं ने सम्मिलित होकर मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की भूपेश सरकार से मांग कियें। भाजपा परिवार अपना समर्थन देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करना भूपेश सरकार की हठधर्मिता है।

छत्तीसगढ़ सरकारी अपने साढ़े 3 पूर्व साल के कार्यकाल में सभी कोसरकार ने ठगने का काम किया है। जिसमें वादा खिलाफी के कारण मजबूर होकर कर्मचारियों को कलम बंद आंदोलन को आवश्यकता पड़ी है। इसके लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार है। केरा बाई मनहर ने कहा की सरकार कर्मचारियों की मांगों को अविलंब पूरा करें और उनका अधिकार दें। सांसद प्रतिनिधि भुवन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गैर जिम्मेदाराना आर्थिक प्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ आर्थिक बदहालों के दौर से गुजर रहा है। देश के कई राज्यों में केंद्र के समान डोए दिया जा रहा है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण ही कर्मचारी व अधिकारियों को डीए ब एचआरए मांग के मुताबिक नहीं मिल रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार कंगाल हो चुको है। इसीलिए पूरे प्रदेश में हड़ताल आंदोलन की स्थिति निर्मित है। इस दर्रामयान मनोज लहरें, भुवन मिश्रा, केराबाई मनहर, मनोज मिश्रा, ज्योति पटेल, आमित तिवारी, राजा गुप्ता, मयरेश केमरवानो, चिंतार्माण साहू, राजेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, जगन्नाथ केशरवानी, निखिल केशरवानी, अमित अग्रवाल, सोनू खबड़ा के साथ ही साथ अन्य भाजपाई नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
