रायपुर/राजधानी रायपुर में एक युवक को अपनी उधार की रकम 500 रुपये वापस मांगना महंगा पड़ गया। आरोपित ने युवक पर टंगिया से जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपित नाबालिग है। मामले में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध धारा 307 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला तेलीबांधा थाना के अंतर्गत सुभाष नगर देवरापारा का बताया जा रहा है। पीडि़त सोहिल मरकाम ने पुलिस को बताया कि उसने एक नाबालिग युवक को 500 रुपये उधार दिए हैं। पीडि़त युवक उधार की रकम वापस करने के लिए बार-बार कह रहा था। इधर, नाबालिग भी उसे जल्द वापस करने का आश्वासन देता था। लेकिन शनिवार की रात सोहिल मरकाम ने एक बार फिर उधार के 500 रुपये वापस मांगने पर नाबालिग से भड़क गया और गुस्से में आकर उसने युवक पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हमलावर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 307 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
