एशिया कप 2022 का कल से आगाज हो चुका है। पहले ही मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को करारी मात दी है। वहीं आज सीरीज का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है। इस मैच को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के दिग्गज स्पीनर ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि राहुल ने 8 दिसंबर 2011 को भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेला है। लेकिन अपने करियर के शुरूआती दौर में ही राहुल विवादों में फंस गए थे। वहीं, कुछ समय बाद ही राहुल को इंजरी हो गई थी। डेब्यू के अगले साल 2012 में राहुल का नाम मुंबई की एक रेव पार्टी में आया। इस विवाद से उबरने के बाद इस लेग स्पिनर ने एक बार फिर वापसी की, मगर 2014 में चोट के चलते वह फिर बाहर हुए।
बता दें कि राहुल के बॉलिंग एक्सन की तुलना महान स्पिनर अनिल कुंबले से होती थी। आईपीएल 2011 में पुणे वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर सबसे पहले सुर्खियां बटोरी थी। राहुल ने 2010 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से आईपीएल डेब्यू करने वाले राहुल पुणे वॉरियर्स और दिल्ली के लिए भी खेले। 201 आईपीएल का सीजन उनके लिए सबसे यादगार रहा जब उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे।
इस शानदार आईपीएल सीजन के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला। भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस खिलाड़ी के डेब्यू को यादगार बनाया था। राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में उस मैच में डेब्यू किया था जब सहवाग ने वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ते हुए 219 रनों की पारी खेली थी
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
