पोला पर्व पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर डभराखुर्द में ग्रामवासियों द्वारा की गई विशेष हवन

बिर्रा – दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर डभराखुर्द (बिर्रा) में समस्त ग्रामवासी विशेष पोला पर्व पर मंदिर परिसर में विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया।इस वर्ष पोला पर्व पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक बैठक कर पोला पर्व पर यह आयोजन किया जा गया। विशेष हवन पूजन को लेकर उस दिन सभी ग्रामवासी अन्य कामकाज बंदकर हनुमान जी महाराज से क्षेत्र की खुशहाली और मंगलमय की कामना की।इस संबंध में आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि हर विशेष समय पर ग्रामवासी अपने आराध्य देव हनुमान जी महाराज की कृपा प्राप्त करने हेतु पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धा और विश्वास से विशेष हवन पूजन में सहभागिता सुनिश्चित कर हनुमान जी महाराज को चोला, झंडा और विशेष रोठ प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य यजमान मनहरण पटेल सपत्नीक पूजा पाठ में शामिल हुए। सहयोगी रघुनाथ दास वैष्णव, अंकूर वैष्णव, लखनलाल चंद्रा, रूपनारायण,टीभू चंद्रा, रामकृपाल पटेल, सुदामा चंद्रा, शिवनाथ पटेल, सरपंच प्रतिनिधि रमेश पटेल, छोटेलाल, मोतीराम पटेल, साखी राम, कृष्णों कश्यप, रामस्नेही, घनश्याम, गोरेलाल पटेल,दया, सुरेश,चमरा पटेल, रामेश्वर, नरोत्तम सहित ग्रामवासी शामिल हुए।सभी को खीर और रोठ, नारियल प्रसाद वितरण किया गया। शाम को किर्तन भजन और रामायण का आयोजन किया गया।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
