रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन वंडल में हाथियों का आतंक है. यहां के लामबहरी गांव में 13 हाथियों का झुंड बीती रात से मौजूद है. हाथियों की मौजूदगी से गांववालों में दहशत का माहौल है. किसानों का कहना है कि हाथियों ने लामबहरी गांव में तीन एकड़ फसलों को नुकसान पहुंचाया है. यहां के किसान साल में एक बार धान की फसल को उगाते हैं. उस फसल को हाथियों ने तहस नहस कर दिया है. जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण दीप नारायण यादव ने बताया कि जंगल के किनारे गांव होने के कारण हमेशा डर बना रहता है.वहीं किसान शिव प्रसाद ने बताया कि उनके खेत को हाथियों ने बुरी तरह तहस नहस कर दिया है. इस घटना की जानकारी गांव वालों की तरफ से वन विभाग को दे दी गई है. हाथियों की मौजूदगी से गांव वाले दहशत में हैँ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
