रायगढ़। पिछले दिनों महानदी में आए बाढ़ के बाद पुसौर सरिया ब्लाक में डायरिया ने दस्तक दे दी है। महानदी से लगे पुसौर के गांव पड़िगांव में लोगों को बाढ़ से तो राहत मिल गई लेकिन पानी के दूषित होने से डायरिया का प्रकोप फैल गया है। बुधवार को डायरिया से जनपद पंचायत के सभापति कैलाश पाइक की मौत हो गई। दो दिन पहले एक और ग्रामीण की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार और लोगों में भी डायरिया के गंभीर लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो मौतों की पुष्टि की है।
हालांकि ग्रामीणों का दावा है कि तीन दिन में तीन लोगों की मौतें हुई हैं। प्रभावित इलाकों बाढ़ आने की वजह से ही पानी का स्त्रोत खराब हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कैंप लगाया। हर घर में क्लोरीन के टैबलेट बांटने के साथ ब्लीचिंग पाउडर दिया है। पुसौर इलाके में पिछले हफ्ते 11 अगस्त से हुई भारी बारिश और महानदी के उफनने से पुसौर और सरिया के गांवों में बाढ़ आ गई थी। 14 अगस्त से पांच दिनों तक राहत शिविर में लोग रह रहे थे, वापस लौटने के बाद वहां पर डायरिया का प्रकोप दिख रहा है। गांवों के लोगों कहना है कि जिस इलाके में लोग डायरिया से मौत होने की बात कही जा रही है, वह महानदी किनारे होने की वजह से पूरा इलाका डूब गया था।

10 बोरवेल मे सिर्फ 1 पीने योग्य?
गांवों के लोगों का कहना है कि दो साल पहले यहां पीएचई ने बोरवेल में पानी की जांच कराई थी। 10 बोरवेल की जांच हुई थी, सिर्फ एक बोरवेल का पानी ही पीने योग्य बताया गया था। अब बाढ़ आने के बाद उस इलाके में ही पानी खराब आने की बात कही जा रही है। पीएचई के ईर्ई परीक्षित चौधरी ने बताया कि वहां पर डायरिया फैले जाने के बाद गांवों से पानी का सैंपल लिया जा रहा है।
अभी तक स्थानीय लोगों के बताए अनुसार सूरजगढ़, पड़ी गांव, मचिदा, ओडिकेरा सहित नदी किनारे के गांव में इस बीमारी ने पैर पसारे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इन क्षेटों मे लगातार नजर बनाए हुए है।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

