बालोद। छत्तीसढ़ के बालोद जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथियों के उत्पात मचाने की घटना देखने और सुनने को मिलते रहते है। ऐसे में एक बार फिर बीच सड़क लोगों का रास्ता रोक खड़ा हो गया, जिसके बाद डर के मारे लोग अपनी गाड़ी को छोड़ दूर खड़े हो गए। जिसके बाद सड़क में खड़ी गाड़ी को हाथी ने धक्का मारकर गिरा दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।जिले में आए दिन हाथियों आतंक देखने को मिल रहा है. कभी किसानों की फसलों को पहुंचाते हैं. तो कभी सड़कों पर लोगों के लिए मुसीबत बनकर घूमते हुए नजर आ जाते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर बालोद जिले के गुरुर परिक्षेत्र से सामने आई है। जहां हाथी रोड क्रास करने के दौरान एक बाइक को ठोकर मार कर नीचे गिरा देता है और लोग उसका वीडियो बनाते रहते हैं। हाथी का वीडियो बनाना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बावजूद इसके लोग हाथी के सामने आकर वीडियो बनाते हैं. वहीं बालोद वन अमला लगातार लोगों को सतर्क रहने अपील करते नजर आता है और जिस जगह हाथी मौजूद होता है उस गांव के आसपास के गांव में मुनादी करा लोगों को हाथी से दूर रहने अपील करता है. उसके बाद भी लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

