जिला काँग्रेस कार्यालय में मनाया गया छ.ग. के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ को अपने मुख्यमंत्रीतत्व कार्यकाल में नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले, जनता के सच्चे हितैषी, छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, छत्तीसगढ़ के संस्कृति को पुनर्जीवित करने वाले, हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी का आज जन्मदिन है। जिसे प्रदेश भर में जोर-शोर के साथ मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ में भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन रायगढ़ की महापौर श्रीमती जानकी काटजू जी की अगुवाई में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया।

सर्वप्रथम महापौर और सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ पूरा कार्यालय गुंजा दिया। उसके पश्चात महापौर जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन वाले केक को काटकर सभी को बधाई दी। उसके पश्चात सभी का मुंह मीठा और स्वल्पाहार कराया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का संक्षिप्त जीवन परिचय
छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को अविभाजित मध्य प्रदेश के दुर्ग जिले की पाटन तहसील में हुआ था। उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी की शुरुआत की। वहीं 1990 से 94 तक वह जिला युवक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे और 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निदेशक रहे। रमन सरकार के 15 साल के राज के बाद हुए विधानसभा चुनाव 2018 में भूपेश की मेहनत रंग लाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली। भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। सीएम बनने से लेकर अब तक के सफर में उन्होंने जमीन से जुड़ी कई योजनाए लाईं। जिसमें नरवा, गरुवा, घुरुवा और बारी योजना प्रमुख है। नीति आयोग की ओर से भूपेश सरकार की योजनाओं को सराहा गया है। हाल ही में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की भी काफी तारीफ की थी।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, विधायक प्रतिनिधिद्वय अशरफ खान-विकास बोहिदार, ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार, नरेश जयसवाल, रत्थू जयसवाल, रमेश कुमार भगत, चंद्रशेखर चौधरी, श्याम लाल साहू, शेख ताजीम, कामता पटेल, राजेश कछवाहा, जतिराम यादव, सैय्यद इम्तियाज (बाबा), विनोद कपूर, शैलेश मनहर, वसीम खान, वकील अहमद सिद्दिकी, सुमित पुरोहित, बरखा सिंह, लता खूँटे, हरिराम खूँटे, कौशिक भौमिक, रितेश शर्मा, शिवम भट्ट, दुलाल शर्मा, फ़हद अली, अज़हर हुसैन, श्रेयांश शर्मा, दादू पटेल, रोहित महंत, अभिनव मिश्रा, चंदन दास, संतोष यादव, सुदेश लाला, मनोज भटोरिया, शेख़ हुसैन, इब्राहिम अली, प्रताप सिंह, रितेश चौहान, गुड्डू सिंह, घासीदास महंत, रवि सावरिया सहित अनेक काँग्रेसी उपस्थित रहे। उक्ताशय की प्रेस विज्ञप्ति शैलेश मनहर, प्रवक्ता, जिला कॉंग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के द्वारा जारी किया गया।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
