राजनांदगांव। महाराष्ट्र सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा से करीब दो क्विंटल गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। जिले की सीमा पर चिचोला बॉर्डर पर जाम लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने गाडिय़ों की जांच-पड़ताल भी की। जांच के दौरान इनोवा गाड़ी से पुलिस ने दो क्विंटल गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियो, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट सहित को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
