रायगढ़। आज सुबह 6 बजे के समीप एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई। जिसके मुताबिक जब कुछ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक शव को फांसी के फन्दे से झूलते हुए देखा। मृतक ने बिजली ऑफिस के पार्किंग परिसर में घटना को अंजाम दिया है ।जिसकी सूचना तत्काल सिटी कोतवाली को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली स्टाफ मर्ग कायम करने घटना स्थल पर पहुँच गई। जिसके बाद शव को आगे की कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम करने हेतु भेजवा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामाधार नेताम उम्र 58 वर्ष, बेलादुला मरीन ड्राइव रोड निवासी था। जो बिजली विभाग में ही मुख्य लाइन इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। मृतक का मूल निवास राजनांदगांव होना बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या को होना बताया जा रहा है। वही पूरी घटना बीती रात्रि 2 बजे के आस पास की बताई जा रही है। जब वह नाईट शिफ्ट के दौरान कार्यरत रहा होगा।बरहाल पुलिस जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
